यह 10 फूल भगवान शिव को अति प्रिय, हर पुष्प का अलग महत्व

भगवान शिव को प्रसन्न करना जितना सरल है, उतना ही रहस्यमयी भी है. भोलेनाथ सच्ची श्रद्धा से की गई छोटी-सी पूजा से भी तुरंत प्रसन्न हो जाते है लेकिन क्या आप जानते हैं कि शिव पूजा में चढ़ाए जाने वाले फूल केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि आपके जीवन की दिशा बदलने वाली शक्तियां भी माने जाते हैं ? हर फूल का अपना अलग महत्व और फल बताया गया है. कोई धन दिलाता है,कोई संतान सुख देता है तो कोई पापों से मुक्ति दिलाने वाला है. ज्योतिष और पुराणों के अनुसार यदि सही मनोकामना के साथ सही फूल अर्पित किया जाए, तो उसका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है. यही कारण है कि शिव पूजा में फूलों का चयन बेहद सोच-समझकर करने की सलाह दी जाती है. 1 धतूरा: संतान सुख का सबसे बड़ा उपाय भगवान शिव को धतूरा अत्यंत प्रिय है. मान्यता है कि इसे अर्पित करने से दंपत्तियों को संतान सुख की प्राप्ति होती है और पारिवारिक जीवन में खुशहाली आती है. 2 कनेर: धन प्राप्ति का रहस्य कनेर का फूल शिवजी को चढ़ाने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं और मनचाहा धन लाभ मिलता है. 3 बेला: मनचाहा जीवनसाथी बेला का फूल अर्पित करने से अविवाहित लोगों को सुंदर और योग्य जीवन साथी मिलने के योग बनते हैं. 4 शमी: शनि दोष से मुक्ति शमी के फूल चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और शनि से जुड़े दोष दूर होते हैं. 5 हरसिंगार: सुख-वैभव में वृद्धि हरसिंगार के फूल से पूजा करने पर जीवन में सुख और वैभव बढ़ता है. 6 अलसी: पापों से मुक्ति अलसी का फूल शिवलिंग पर अर्पित करने से व्यक्ति को अपने पापों से मुक्ति मिलती है. 7 मदार (आंकड़ा): मोक्ष का मार्ग मदार का फूल शिव को अर्पित करने से मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है. 8 अगस्त्य: यश और सम्मान अगस्त्य पुष्प से पूजा करने पर समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ती है. 9 चमेली: सकारात्मक ऊर्जा चमेली का फूल जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि लाने वाला माना गया है. 10 वर्जित फूल: केतकी से करें परहेज शिव पूजा में केतकी का फूल कभी नहीं चढ़ाना चाहिए. पौराणिक मान्यता के अनुसार इसे भगवान शिव ने अपनी पूजा से वर्जित किया है.