समान नागरिक संहिता को लेकर 9 सितंबर को राजनांदगांव में होगी परिचयात्मक बैठक

समान नागरिक संहिता को लेकर 9 सितंबर को राजनांदगांव में होगी परिचयात्मक बैठक

दुर्ग. छत्तीसगढ़ राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू किए जाने एवं इसके प्रारूप को तैयार करने के लिए शासन द्वारा उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है। उच्च स्तरीय समिति के सदस्यों की उपस्थिति में समान नागरिक संहिता के प्रावधानों एवं इसके प्रभावों पर समूह चर्चा एवं परिचयात्मक बैठक का आयोजन 9 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से किया जिला पंचायत राजनांदगांव के सभाकक्ष में आयोजित किया गया है। 
      संभागायुक्त श्री एस.एन.राठौर के आदेशानुसार इसमें राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों के संगठन प्रमुखों को शामिल होने एवं उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक के लिए अपर कलेक्टर राजनांदगांव श्री सी.एल. मार्कण्डेय, को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।