अयोध्या में रामकोट की दैनिक परिक्रमा के एक साल पूरे होने पर जुटेंगे करीब 2,000 संत

अयोध्या में रामकोट की दैनिक परिक्रमा के एक साल पूरे होने पर जुटेंगे करीब 2,000 संत

अयोध्या (उप्र)   अयोध्या के संत और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व सदस्य शुक्रवार को राम मंदिर परिसर के चारों ओर करीब तीन किलोमीटर लंबी रामकोट की दैनिक परिक्रमा की पहली वर्षगांठ मनाएंगे। मंदिर के एक सूत्र ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। रामकोट की दैनिक परिक्रमा पिछले साल 21 अगस्त को शुरू हुई थी। तब से संतों का एक समूह रोजाना सुबह साढ़े पांच से साढ़े छह बजे के बीच नियमित रूप से इसकी परिक्रमा कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को इस अवसर पर भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परिक्रमा के दौरान कई स्थानों पर संतों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने आयोजन की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार शाम अयोध्या के संतों के साथ बैठक की। सूत्रों ने बताया कि बैठक में करीब 2,000 साधुओं के वार्षिकोत्सव परिक्रमा में शामिल होने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने भी अयोध्या के कई मंदिरों का दौरा कर संतों को आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। वर्षगांठ समारोह में अयोध्या के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में संतों और धार्मिक हस्तियों के शामिल होने का अनुमान है। भाषा सं जफर खारी