भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष ने ​प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से भेंट कर जाना कुशलक्षेम

भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष ने ​प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से भेंट कर जाना कुशलक्षेम

 रायपुर/​नई दिल्ली। ​भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष ने बुधवार को नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान श्री संतोष ने श्री देव का कुशलक्षेम जाना और उनके चल रहे इलाज एवं स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने श्री देव के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना भी की।