शहीद पंकज विक्रम के शहादत दिवस 14 अगस्त को पुष्पांजलि कार्यक्रम
रायपुर । शहीद पंकज विक्रम के शहादत दिवस दिनांक 14 अगस्त 2026 शुकवार को प्रात 11 बजे राजधानी शहर रायपुर के विवेकानंद काम्पलेक्स पेशनबाड़ा के सामने स्थित उनके मूर्ति स्थल के समक्ष उनका सादर ससम्मान नमन करने पुष्पाजलि कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है।
दिनांक 14 अगस्त 2026 शुक्रवार को प्रातः 11 बजे आयोजित शहीद पंकज विक्रम के शहादत दिवस पर पुष्पाजलि कार्यक्रम में विवेकानंद काम्पलेक्स पेशन बाडा के सामने स्थित उनके मूर्ति स्थल और उसके आसपास की विशेष सफाई, स्थल की पुष्पसज्जा सहित अन्य सभी आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थायें रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में रायपुर नगर पालिक निगम के सम्बंधित जोन क्रमांक 4 के सहयोग से की जावेगी ।