प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 अंतर्गत अप्रारम्भ आवास के हितग्राहियों के साथ समीक्षा
दंतेवाड़ा। कलेक्टर के निर्देशानुसार विगत दिवस नगर पंचायत बारसूर के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में स्वीकृत आवासों के विरूद्ध अप्रारम्भ आवास के हितग्राहियों के साथ समीक्षा की गई। जिसमें हितग्राहियों को आवास को जल्द से जल्द प्रारम्भ करने के निर्देश दिये गये है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा समीक्षा में बैंक से लोन संबंधित योजना के बारे में बताया गया तथा प्रधानमंत्री आवास 2.0 बी.एल.सी. घटक अंतर्गत 18 माह के भीतर पूर्ण करने पर हितग्राहियों को मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान निधि के तहत् 32,850.00 रूपये की अतिरिक्त सहायता राशि शासन द्वारा प्रदान की जा रही है। उक्त बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, वॉर्ड पार्षदगण एवं निकाय के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।