रायपुरवासियों के लिए जरूरी संदेश: जल संकट के समाधान हेतु नगर निगम की नई पहल !

रायपुरवासियों के लिए जरूरी संदेश: जल संकट के समाधान हेतु नगर निगम की नई पहल !

​​रायपुर/रायपुर नगर पालिक निगम के जल कार्य विभाग के अध्यक्ष श्री संतोष  साहू द्वारा रायपुर शहर के सभी सम्मानित नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण अपील:
​शहर के जल संकट वाले क्षेत्रों में पाइपलाइन विस्तार और नए नल कनेक्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा डिजिटल सर्वे का कार्य प्रारंभ किया गया है।
​आप कैसे जुड़ सकते हैं?
​QR कोड स्कैन करें: स्क्रीन पर दिए गए QR कोड को स्कैन करके सीधे फॉर्म भरें।
​जोन कार्यालय से संपर्क: अपने संबंधित जोन के अधिकारियों के माध्यम से भी जानकारी दर्ज करा सकते हैं।
​रायपुर शहर में सुचारू जल आपूर्ति सुनिश्चित करने और हर घर तक पानी पहुँचाने के लिए इस सर्वे में अवश्य भाग लें।
​#RMC #raipurnagarnigam #raipur