अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम के संचालन हेतु 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम के संचालन हेतु 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

बिलासपुर । नगर पालिक निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 50 बैरिस्टर छेदीलाल नगर में वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के सहयोग से स्थापित अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम के संचालन हेतु पात्र संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा), बिलासपुर द्वारा जारी सूचना के अनुसार इच्छुक पंजीकृत महिला स्व-सहायता समूह, प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार तथा स्थानीय नगरीय निकाय निर्धारित प्रारूप में 31 अगस्त 2026 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।आवेदन पत्र कार्यालयीन अवधि में निर्धारित प्रारूप में सीलबंद लिफाफे में कार्यालय कलेक्टर, खाद्य शाखा, बिलासपुर में जमा करना होगा। आवेदन के लिए आवश्यक शर्तें और संलग्न किए जाने वाले जरूरी दस्तावेजों की जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। निर्धारित समय-सीमा के पश्चात प्राप्त अथवा अपूर्ण आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।