स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन का अंतिम अभ्यास 13 अगस्त को

स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन  का अंतिम अभ्यास 13 अगस्त को

 बालोद ।कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय बालोद स्थित स्व. सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में 13 अगस्त को सुबह 8.30 बजे राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल एवं गरिमामय आयोजन सुनिश्चित करने हेतु अंतिम अभ्यास का आयोजन किया जाएगा।  इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं समय में उपस्थित होने को कहा गया है।