आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन18 सितम्बर तक

आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन18 सितम्बर तक
 बलौदाबाजार /एकीकृत बाल विकास परियोजना लवन अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक-3, पैंजनी में आंगनबाड़ी सहायिका के एक रिक्त पद पर भर्ती की जाएगी। आंनलाईन आवेदन करने के अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2026 तक निर्धारित की गई है। आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आठवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। यह पद केवल महिलाओं के लिए है। ऑनलाईन आवेदन करने के लिए https://aww.e-bharti.in/ में जाकर कर सकते है।
अधिक जानकारी के लिए कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना लवन, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में संपर्क कर सकते है।