शिविर में 83 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों का पंजीयन

शिविर में 83 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों का पंजीयन

0- 16 सितम्‍बर को देवांगन भवन जनपद पंचायत पाटन में शिविर का आयोजन 
दुर्ग. जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर) एवं इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ई.आई.एल.) भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निगमित सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर) योजनान्तर्गत एवं भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), रायपुर द्वारा दुर्ग जिले के दिव्यांगजनो एवं वरिष्ठजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदाय हेतु दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों हेतु मूल्यांकन/परीक्षण /चिन्हांकन शिविर का आयोजन न.पा. परि. कुम्हारी /जामूल/अहिवारा, न.पंचा, धमधा एवं जनपद पंचायत धमधा के समस्त ग्राम पंचायतों को सम्मिलित करते हुए स्थान-भीमराव अम्बेडकर भवन, बाजार चौक, धमधा, जिला दुर्ग में शिविर आयोजित किया गया।
उप संचालक समाज कल्‍याण दुर्ग से प्राप्‍त जानकारी अनुसार आयोजित शिविर में कुल 83 दिव्यांगजनो एवं वरिष्ठजनों का पंजीयन किया गया जिसमें से दिव्यांगजनों हेतु विभिन्न सामाग्री जैसे मोटराईज्ड ट्रायसायकल, ट्रायसायकल, बैसाखी, व्हील चेयर, तथा वरिष्ठजनों हेतु श्रवण यंत्र, कमोड चेयर, वॉकिंग स्टीक, वॉकर, सुगम्य छड़ी आदि उपकरणों के लिए चिन्हांकन किया गया, आज के शिविर में 60 हितग्राहियों को कुल 124 सामाग्रियों के लिए चिन्हांकित किया गया।
उक्त अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती श्वेता अग्रवाल, श्री रोहित कुमार साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत धमधा, पार्षदगण श्रीमती कुमारी बाई टोण्डरे, श्री डोमार सोनकर, श्री चन्द्रिका ब्रम्हभट्ट, एल्डमेनगण- श्री मन्ना महोबिया, श्री अजय मिश्रा, श्री तुलसी पटेल, श्री.ए.पी. गौतम, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग दुर्ग तथा एलिम्को रायपुर के चिकित्सकीय दल एवं नगर पंचायत धमधा के कर्मचारी एवं समाज कल्याण विभाग व जनपद पंचायत धमधा के कर्मचारी उपस्थित रहें।
इसी कड़ी में 16 सितम्‍बर 2026 को देवांगन भवन जनपद पंचायत पाटन में समय 10.00 प्रातः से 4.30 अपरान्ह बजे तक दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के सहायक उपकरण वितरण पूर्व मूल्यांकन, चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया है।