एसटी, एससी एवं ओबीसी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति की प्रक्रिया शुरू

एसटी, एससी एवं ओबीसी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति की प्रक्रिया शुरू
 मोहला । शिक्षा सत्र 2026-27 में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कक्षा 12वीं से उच्चतर स्तर की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन, स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया विभागीय पोर्टल postmatric-scholarship.cg.nic.in पर जारी है। नवीन विद्यार्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2026 तथा नवीनीकरण विद्यार्थियों के लिए 30 जून 2026 निर्धारित है।
         छात्रवृत्ति के लिए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यार्थियों के पालक की वार्षिक आय सीमा 2.50 लाख रुपये तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1 लाख रुपये निर्धारित है। स्थायी जाति प्रमाण पत्र, छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण पत्र एवं विगत वर्ष का परीक्षा परिणाम आवश्यक है। छात्रवृत्ति का भुगतान PFMS के माध्यम से आधार सीडेड बैंक खाते में किया जाएगा।
           वर्ष 2026-27 से संस्थाओं की Geo-Tagging, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थियों का NSP Portal पर OTR तथा संस्था प्रमुख एवं छात्रवृत्ति प्रभारी का Biometric Authentication अनिवार्य किया गया है। संबंधित विद्यार्थी एवं संस्था प्रमुख निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करें। निर्धारित तिथि के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।