संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों ने मनाया सावन उत्सव

संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों ने मनाया सावन उत्सव

0- महाराष्‍ट्र मंडल की शाला में तीज- त्‍याहारों के महत्‍व व जीवन में इनकी प्रासांगिकता बताने के लिए होते रहते हैं ऐसे आयोजन
रायपुर। महाराष्‍ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय की मार्निंग असेंबली में सोमवार को सावन उत्सव सेलिब्रेट किया गया। प्री प्राइमरी के बच्चों ने भगवा रंग के कपड़े पहन भोलेनाथ का अभिषेक किया। शिक्षिका अंजलि‍ महाजन गुप्ता ने बच्चों को बताया कि शिवजी का अभिषेक कराने की सिलसिला कब और कैसे शुरू हुआ। 
अंजलि‍ के अनुसार शिवजी को प्रसन्न करने, उनकी कृपा पाने और नकारात्मक ऊर्जा को शांत करने के लिए उनका अभिषेक किया जाता है। पौराणिक कथा में उल्लेख है कि समुद्र मंथन के समय विष (हलाहल) पीने से शिवजी का शरीर बहुत गर्म हो गया था। उनके शरीर के तापमान को शांत करने के लिए देवी-देवताओं ने उन पर जल और ठंडी चीजें अर्पित कीं। तभी से अभिषेक की परंपरा शुरू हुई। 
अपर्णा आठले ने जानकारी दी कि टिकेंद्र गोस्वामी और दिव्या साहू ने शिवभक्ति को समर्पित एक छोटी सी लघु नाटिका प्रस्तुत की, इसमें दोनों भोलेनाथ का अभिषेक किया। हाथों में कांवड़ लेकर टिकेंद्र और पूजा थाल लेकर पहुंची दिव्या ने सुंदर मंत्रोच्चार के साथ शिवजी का अभिषेक किया। ब्लू हाउस की असेंबली का संचालन मोक्ष साहू ने किया। इस अवसर पर बी प्रेमा ने बच्चों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे।  स्कूल प्रबंधन द्वारा धार्मिक आयोजनों पर असेंबली पर प्ले किया जाता है, ताकि हम अपनी भावी पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक धरोहर को सौंप सकें।