छत्तीसगढ़ में अर्नब के असर से बदला मौसम

छत्तीसगढ़ में अर्नब के असर से बदला मौसम

कई जिलों में बारिश राजधानी रायपुर के साथ ही गरियाबंद और रायगढ़ में बारिश 
रायपुर। चक्रवाती तूफान अर्नब का असर छत्तीसगढ़ में दिखने लगा है। बुधवार को राजधानी रायपुर के साथ ही गरियाबंद और रायगढ़ में सुबह से बूंदाबांदी हो रही है। मौसम को देखते हुए जगदलपुर समेत बस्तर और सुकमा जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। गरियाबंद और दुर्ग में भी स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 90 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। तूफान का असर दक्षिण छत्तीसगढ़ में ज्यादा दिख सकता है।