महाराष्‍ट्र मंडल के प्रकल्‍पों की प्रतिभाएं आज छाएंगी मंच पर

महाराष्‍ट्र मंडल के प्रकल्‍पों की प्रतिभाएं आज छाएंगी मंच पर

0- शहीद मेजर यशवंत गोरे स्‍मृति गणेशोत्‍सव के पांचवें दिन होंगी गीत- संगीत, एकल अभिनय की प्रस्‍तुतियां
रायपुर। महाराष्‍ट्र मंडल के करीब 10 प्रकल्‍पों से जुड़े पदाधिकारियों से लेकर कर्मचारियों व भागीदारों तक के मजेदार कार्यक्रम शुक्रवार, 18 सितंबर को शाम 07:30 बजे देखने को मिलेंगे। संत ज्ञानेश्‍वर स्‍कूल के बच्चों व स्‍टाफ से लेकर सखी निवास की छात्राओं व कामकाजी महिलाओं, स्टाफ के साथ अन्‍नपूर्णा मेस के सदस्‍यों तक, मंडल आफिस, दिव्‍यांग बालिका विकास गृह, सियान गुड़ी व शंकर बाल वाचनालय- उद्यान के स्‍टाफ से लेकर हाईटेक आंगनबाड़ी के नौनिहालों तक के बेहतरीन व मनोरंजक कार्यक्रम संत ज्ञानेश्‍वर सभागृह के स्‍व. कुमुदिनी वरवंडकर रंगमंच पर देखने को मिलेंगे।  
मंडल अध्‍यक्ष अजय मधुकर काले ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन समस्‍त प्रकल्‍पों के प्रभारी कर रहे हैं। इसे बेहतरीन संयोजन के साथ काफी पहले ही तैयारी व रिहर्सल के बाद प्रस्‍तुत किया जाएगा। शहीद मेजर यशवंत गोरे स्‍मृति गणेशोत्‍सव का यह बहुप्रतिक्षित कार्यक्रम मंडल की ही प्रतिभाओं को मंच देने के लिहाज से शुरू किया गया था, जो अब काफी लोकप्रिय हो चुका है। पहली बार इस कार्यक्रम में हाईटेक आंगनबाड़ी के तीन से पांच साल बच्‍चों की उनके अभिभावकों के सामने दिलचस्‍प प्रस्‍तुतियां होंगी।