चौबे कॉलोनी केंद्र की महिलाओं ने निकाली आषाढ़- श्रावण मास वारी

चौबे कॉलोनी केंद्र की महिलाओं ने निकाली आषाढ़- श्रावण मास वारी

रायपुर। महाराष्‍ट्र मंडल के चौबे कॉलोनी केंद्र की महिलाओं की वारी वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने वहां श्रीराम के भजन और हनुमान चालीसा का पाठ किया। श्रावण मास शुरू होते ही दो अगस्‍त से चौबे कॉलोनी केंद्र ने वासी निकालने का सिलसिला शुरू किया था। 
चौबे कॉलोनी केंद्र की संयोजिका अक्षता पंडित ने बताया कि पहली वारी बूढ़ापारा स्थित श्री गणेश मंदिर पहुंची। अगली वारी नौ अगस्त को अंबादेवी मंदिर सत्‍ती बाजार, उसके बाद 16 अगस्त को चौबे कॉलोनी स्थित नरहरेश्वर शिवजी मंदिर टिकरापारा पहुंची। चौबे काॅलोनी से श्रीराम मंदिर तक निकाली गई वारी में केंद्र की रोहिणी नेने, अपर्णा कालेले, सुषमा आपटे, मनीषा वरवंडकर, अनुपमा बोधनकर, अंजलि‍ वैद्य, सुनंदा हिशीकर, संध्या पांडे, उज्जवला पुराणिक, अर्चना मुकादम, अवंती अग्निहोत्री सहित अन्‍य महिला सभासद उपस्थित रहीं।