निगम जोन 2 द्वारा 4 अवैध नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई

निगम जोन 2 द्वारा 4 अवैध नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई
 रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा सभी दस जोन क्षेत्रों में रायपुर नगर निगम के हित में बकाया राजस्व वसूली अभियान प्रतिदिन नियमित तेज गति से सभी जोन कमिश्नरों एवं उपायुक्त राजस्व डॉ अंजलि शर्मा के मार्गनिर्देशन में सभी सहायक राजस्व अधिकारियों के नेतृत्व में चलाया जा रहा है. सघन बकाया राजस्व वसूली अभियान के अंतर्गत  नगर निगम जोन 2 राजस्व विभाग द्वारा इंदिरा गाँधी वार्ड क्रमांक 27 अंतर्गत धीरज चौहान एवं राजेश चौहान के घरों में अवैध नल कनेक्शन को काटने की कार्रवाई नगर निगम जोन 2 जल विभाग की टीम के साथ मिलकर अभियानपूर्वक की गयी. जोन 2 की टीम द्वारा वार्ड 35 क्षेत्र में देवी सिंह, पीला सिंह के घरों में अवैध नल कनेक्शन को काटने की कार्रवाई जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय के निर्देश पर जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री विजय शर्मा एवं अन्य सम्बंधित जोन 2 राजस्व विभाग कर्मचारियों की उपस्थिति में की गयी. 
वहीं नगर निगम जोन 3 राजस्व विभाग की टीम द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 12 क्षेत्र में शंकर नगर क्षेत्र में बकायादार द्वारा नगर निगम को बकाया राशि का भुगतान नहीं किये जाने पर सम्बंधित बकायादार के घर का नल कनेक्शन जोन 3 जल विभाग की टीम के साथ मिलकर जोन क्रमांक 3 राजस्व विभाग की टीम द्वारा तत्काल विच्छेद कर दिया गया. 
नगर निगम जोन 3 राजस्व विभाग को जोन क्षेत्र अंतर्गत बकायादार विवेक कुमार गुप्ता पर बकाया अदा नहीं करने पर कार्रवाई की गयी. कार्रवाई के दौरान सम्बंधित बकायादार ने सम्पूर्ण बकाया राशि,1 लाख 10 हजार रूपये नगर निगम रायपुर को अदा करने के लिए सोमवार दिनांक 24 अगस्त 2026 तक का समय देने का लिखित अनुरोध किया है, उन्हें सोमवार 24 अगस्त तक सम्पूर्ण बकाया राशि अदा करने समय नगर निगम जोन 3 राजस्व विभाग की ओर से जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह के निर्देश पर जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री मंकुराम धीवर द्वारा स्थल पर दे दिया गया है.