स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज 'एक शाम आजादी के नाम'
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की ओर से समता कॉलोनी में संचालित व सामाजिक कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित सियान गुड़ी में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 'एक शाम आजादी के नाम' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सुमधुर गीतों का यह सफर शुक्रवार को शाम चार बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम की संयोजिका कराओके गायन समिति की समन्वयक भारती पलसोदकर ने बताया कि मंडल के वरिष्ठ सदस्यों के साथ युवा प्रतिभाओं की देशभक्ति गीतों की महफ़िल में गाना गाने के लिए अभी भी गायकों में मानो होड़ सी लगी हुई है।