संत ज्ञानेश्वर सभागृह में स्वतंत्रता दिवस की धूम
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में आजादी की 80वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने ध्वजारोहण किया। सामूहिक राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ बच्चों ने तिरंगे को सलामी दी। वहीं छोटे-छोटे बच्चों ने देशभक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। प्री प्राइमरी के बच्चों ने सुंदर कविता पाठ कर खूब तालियां बटोरी। विशाखा तोपखानेवाले, वरिष्ठ सभासद प्रसन्न निमोणकर और प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर बच्चों को ज्ञानवर्धक जानकारी दी और आजादी के साथ जिम्मेदारी का महत्व बताया।