संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों ने बनाई आकर्षक राखियां

संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों ने बनाई आकर्षक राखियां
- पोस्टर, कोलाज, पेंटिंग और राखियों में नजर आई देशभक्ति और सावन की हरियाली, प्राचार्य ने स्‍कूल स्‍टाफ ने जमकर की प्रशंसा
 रायपुर। रंगों से बच्चों को काफी लगाव होता है। हर कोई कैनवास पर अपनी भावनाओं को उकेरने को आतुर रहता है। ऐसे में संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में बच्चों के लए राखी, पोस्टर और कोलाज मेकिंग स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें सभी कक्षाओं के बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। बच्चों की राखी, जहां बहनों का प्यार दिखा, वहीं पोस्टर में हरियाली और देशभक्ति नजर आई। प्राचार्य मनीष गोवर्धन और उप प्राचार्य राहुल वोड़ितेलवार ने बच्चों के टैलेंट की जमकर प्रशंसा की और उनका खूब उत्साहवर्धन किया। 
शिक्षिका आराधना लाल ने बताया कि छठवीं से आठवीं के बच्चों के लिए राखी मेकिंग कंपटीशन और नौवीं से 12वीं के बच्चों के लिए पोस्टर और कोलाज मेकिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया। इसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। पोस्टर व कोलाज मेकिंग कंपटीशन का विषय था 'स्वर्णिम भारत'। सभी बच्चों ने इस विषय को साकार करते हुए बेहतरीन कोलाज बनाए। राखी मेकिंग कंपटीशन की इंचार्ज अध्यापिका प्रतीक्षा महादेवकर और सुमन क्षत्रिय थीं। पोस्टर मेकिंग और कॉलाज मेकिंग कंपटीशन की इंचार्ज टीचर सरिता पांडे व निकिता यादव को बनाया गया था।