श्रीलंका की 15 सदस्यीय टीम घोषित, चमारी अटापट्टू संभालेंगी कप्तानी: महिला एशिया कप

श्रीलंका की 15 सदस्यीय टीम घोषित, चमारी अटापट्टू संभालेंगी कप्तानी: महिला एशिया कप

 नई दिल्ली। श्रीलंका ने दुबई में होने वाले आगामी एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। मौजूदा चैंपियन श्रीलंका की नजरें इस बार भी खिताब बचाने पर होंगी।चमारी अटापट्टू टीम की कप्तान बनी रहेंगी, जबकि हर्षिता माधवी उपकप्तान की भूमिका निभाएंगी।दाएं हाथ की तेज गेंदबाज मिथाली अयोध्या की टीम में वापसी हुई है। 2026 महिला टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम में जगह मिली है। अप्रैल में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने वाली अयोध्या ने विश्व कप में चार विकेट लिए थे और वह श्रीलंका की दूसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रही थीं।

लेग स्पिनर और ऑलराउंडर देवमी विहंगा को पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। वह इससे पहले श्रीलंका के लिए 12 वनडे मैच खेल चुकी हैं।गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए चेथना विमुक्ति की भी टीम में वापसी हुई है।बल्लेबाजी में अटापट्टू और हर्षिता के साथ हसिनी परेरा, विश्मी गुणरत्ने और निलाक्षिका सिल्वा अहम भूमिका निभाएंगी।17 वर्षीय संजना कविंदी को भी टीम में जगह मिली है। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में टी20 अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था। वहीं, इमेशा दुलानी ने भी टीम में अपना स्थान बरकरार रखा है। पाकिस्तान के खिलाफ उसी सीरीज में वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाने वाली श्रीलंका की केवल दूसरी महिला बल्लेबाज बनी थीं।श्रीलंका को ग्रुप बी में बांग्लादेश, इंडोनेशिया और संयुक्त अरब अमीरात के साथ रखा गया है। मौजूदा चैंपियन श्रीलंका अपने अभियान की शुरुआत 29 अगस्त को यूएई के खिलाफ करेगी।
एशिया कप के लिए श्रीलंका की टीम:
चमारी अटापट्टू (कप्तान), मिथाली अयोध्या, कविशा दिलहारी, इमेशा दुलानी, विश्मी गुणरत्ने, काव्या कविंदी, संजना कविंदी, सुगंधिका कुमारी, कौशिनी नुथ्यांगना, हसिनी परेरा, चामुडी प्रबोधा, हर्षिता माधवी, निलाक्षिका सिल्वा, देवमी विहंगा और चेथना विमुक्ति।