भंडारे से लौट रहे किशोर पर चाकू से हमला:छतरपुर में मामूली कहासुनी के बाद रास्ता रोककर तीन वार किए, ट्रॉमा वार्ड में भर्ती

छतरपुर में शुक्रवार दोपहर भंडारे से लौट रहे 15 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला किया गया। इस हमले में किशोर की पीठ और हाथ के अंगूठे में गंभीर चोटें आई हैं। उसे जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल किशोर की पहचान अनिकेत प्रजापति (15) के रूप में हुई, जो वार्ड क्रमांक-11 में फूला देवी मंदिर के पास का निवासी है। उसके चाचा विनोद प्रजापति ने बताया कि अनिकेत शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे अपने बड़े भाई के साथ फूला देवी मंदिर में आयोजित भंडारे में गया था। भंडारे से लौटते समय मंदिर परिसर में कुछ युवकों से उसकी कहासुनी हो गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर विवाद को शांत करा दिया था। घर लौटते समय हमला किया परिजनों के अनुसार, यह विवाद खत्म होने के बाद अनिकेत अपने भाई के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान बायपास रोड के पास रहने वाले आरोपी मूलु अनुरागी ने उसका रास्ता रोका और चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने अनिकेत की पीठ पर तीन वार किए। बचाव के दौरान उसके हाथ के अंगूठे में भी चोट लग गई। घायल अनिकेत किसी तरह अपने घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। ट्रामा वार्ड में भर्ती कराया इसके बाद परिजन उसे लेकर सिटी कोतवाली थाना पहुंचे, जहां उसकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने अनिकेत को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर रोशन द्विवेदी ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोटों को देखते हुए उसे ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कर लिया है। अनिकेत का उपचार जारी है और पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।