खरगोन में SBI ATM में चोरी का प्रयास नाकाम:CCTV तोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार, पहले से 7 मामले दर्ज

खरगोन के गोगावां थाना पुलिस ने एसबीआई बैंक के एटीएम में चोरी के प्रयास के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह घटना मोहम्मदपुर तिराहा स्थित एसबीआई एटीएम में 15-16 जुलाई की दरमियानी रात हुई थी। आरोपी ने पुलिस की पहचान से बचने के लिए एटीएम और बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया था। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दीपक यादव के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बैंक परिसर और आसपास के मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान, पुलिस ने बड़ी बिलखेड़ निवासी राहुल उर्फ टाला (24) को हिरासत में लिया। पूछताछ में राहुल ने एटीएम तोड़ने और चोरी का प्रयास करने की वारदात स्वीकार कर ली। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एटीएम तोड़ने में इस्तेमाल की गई लोहे की पट्टी और एक बड़ा लोहे का नट जब्त किया है। आरोपी राहुल के खिलाफ पूर्व में चोरी और आबकारी अधिनियम के तहत छह मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।