”प्रोजेक्ट धड़कन“ के अंतर्गत बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 1386 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग
अब तक 1 लाख 81 हजार से अधिक बच्चों की हो चुकी स्क्रीनिंग
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थय को प्राथमिकता देते हुए संचालित ”प्रोजेक्ट धड़कन“ के अंतर्गत जिले भर में विशेष स्वास्थय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभिनव पहल का उद्देश्य बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर उन्हें बेहतर एवं निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन तथा श्री सत्य साई हॉस्पिटल के सहयोग से अभनपुर टीम ए द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला नयापारा में 123 बच्चों, अभनपुर टीम बी द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला धोंधरा में 119 बच्चों, आरंग टीम ए द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला पिरदा एवं शासकीय प्राथमिक शाला कुलीपोटा में 90 बच्चों, आरंग टीम सी द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला सदर रोड में 111 बच्चों, धरसींवा टीम ए द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला मलौद में 107 बच्चों, धरसींवा टीम बी द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला डोमा में 130 बच्चों, तिल्दा टीम ए द्वारा शासकीय प्राथमिक एवं आंगनबाड़ी में मादाडीह में 75 बच्चों, अर्बन टीम ए द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला चूना भट्टी एवं केन्द्रीय नं. 1 में 137 बच्चों, अर्बन टीम बी द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला सोनडोन्गरी में 189 बच्चों, अर्बन टीम सी द्वारा प्राथमिक शाला आदर्शनगर में 95 बच्चों तथा अर्बन टीम डी द्वारा माध्यमिक शाला सरोरा में 210 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई। पूरे जिले में कुल 1386 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें एक संदिग्ध हृदय रोग का प्रकरण चिन्हित हुआ।
इस प्रोजेक्ट के तहत अब तक जिले में 1 लाख 81 हजार 4 सौ 6 बच्चों की स्क्रीनिंग, 14 बच्चों का मेडिकल उपचार एवं प्रबंधन तथा 18 बच्चों का निःशुल्क ऑपरेशन किया जा चुका है।