21 अगस्त से शुरू UPSC सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा, 185 अभ्यर्थी होंगे शामिल

21 अगस्त से शुरू UPSC सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा, 185 अभ्यर्थी होंगे शामिल

 रायपुर  / संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोजित सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा 2026 का आयोजन 21 अगस्त 2026, 22 अगस्त 2026, 23 अगस्त 2026, 29 अगस्त 2026 एवं 30 अगस्त 2026 को किया जाएगा। परीक्षा जे. आर. दानी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, कालीबाड़ी चौक में आयोजित होगी। जिसकी प्रथम पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे एवं द्वितीय पाली दोपहर 2ः30 बजे से शाम 5ः30 बजे तक संचालित की जाएगी। परीक्षा में कुल 185 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर रायपुर श्री उत्तम प्रसाद रजक को सहायक को-ऑर्डिनेटिंग सुपरवाइजर एवं रोजगार अधिकारी विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर श्री केदारनाथ पटेल को कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त किया गया है।