प्रधानमंत्री आवास 2.0 अंतर्गत स्वीकृत आवास पात्र हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा जारी

प्रधानमंत्री आवास 2.0 अंतर्गत स्वीकृत आवास पात्र हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा जारी

 दंतेवाड़ा । भारत सरकार आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित सी.एस.एम.सी. की 8वी बैठक के अनुक्रम में माह अगस्त में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के लाभार्थी आधारित निर्माण बी एल सी घटक अतर्गत नगर पंचायत बारसूर में 21 आवासों की स्वीकृति प्रदान की गई है। आज दिनांक 10 सितंबर 2026 को नगर पंचायत बारसूर के सभाकक्ष में भवन अनुज्ञा जारी कार्यक्रम जिराका विधिवत हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवारा निर्माण हेतु भवन अनुज्ञा अध्यक्ष नगर पंचायत बारसूर के द्वारा वितरित किया गया। गुख्य नगरपालिका अधिकारी बारसूर के द्वारा बताया गया कि, हितग्राहियों को अनुदान के रूप में प्रति आवास कुल 2.50 लाख लाख रूपये उनके आवासों के प्रगति अनुसार चार किश्तों में प्रथम फाउण्डेशन स्तर पर राशि 1 लाख रूपये, द्वितीय लिंटल स्तर पर राशि 0.50 लाख, लाख रूपये तृतीय रूफ स्तर पर राशि, 0.50 लाख लाख रूपये एवं चतुर्थ पूर्ण स्तर पर राशि 0.50 लाख रूपये हितग्राहियों को अनुदान राशि का भुगतान भारत सरकार के निर्देशानुसार एस.एन.ए. स्पर्स के माध्यम से किया जाना है। मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना हेतु राशि लाभार्थी आधारित बी.एल.सी. घटक अंतर्गत ऐसे हितग्राही जिनके द्वारा निर्धारित 18 माह के भीतर अपने आवास को पूर्ण करते हुए गुह प्रवेश किया जावेगा, नियमानुसार उन्हें राशि 32,850.00 प्रति आवास हितग्राहियों के खातों में सीधे स्थानांतरण की जावेगी। उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदगण एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी तथा सी. एल टी सी विशेषज्ञ उपस्थित थे।