प्राकृतिक आपदा में मृत व्यक्ति के वारिसान को 04 लाख सहायता राशि स्वीकृत
बालोद. अपर कलेक्टर ने आदेश जारी कर राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 06 क्रमांक 04 के तहत् जिले में प्राकृतिक आपदा नैसर्गिक विपत्तियों के कारण जिले के मृत व्यक्ति के परिवार (निकटतम वारिस) को आर्थिक सहायता अनुदान दिए जाने के प्रावधानों अनुसार 04 लाख रूपए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया है। अपर कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि वे स्वीकृत राशि का आहरण एवं भुगतान मृतकांे के निकटतम वारिस को करने के निर्देश दिए हैं। जारी आदेश में अर्जुंदा तहसील के ग्राम मटेवा के मृतक निर्भय राम यादव के पुत्र एवं पौत्र को 04 लाख रूपये स्वीकृत किया गया है। इसी तरह बालोद विकासखण्ड के ग्राम पोण्डी के मृतक श्री बन्नूराम भुआर्य के पत्नी श्रीमती रूखमणी भुआर्य को 04 लाख रूपये स्वीकृत किया गया है।