कंगना रनौत फिल्म 'स्केरी पिक्चर' में आएंगी नजर, राणा दग्गुबाती करेंगे निर्माण

कंगना रनौत फिल्म 'स्केरी पिक्चर' में आएंगी नजर, राणा दग्गुबाती करेंगे निर्माण

 नयी दिल्ली. अभिनेता और निर्माता राणा दग्गुबाती ने अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' बनाने की घोषणा की है। तेलुगु फिल्मकार और अभिनेता रवि बाबू के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म हिंदी में होगी। इसके साथ ही यह रवि बाबू की पहली हिंदी फिल्म भी होगी। दग्गुबाती ने शनिवार को 'हॉररकॉन' कार्यक्रम में इस फिल्म की घोषणा की। इस कार्यक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं। उन्होंने कहा, ''यह एक हॉरर फिल्म है। इसका निर्देशन रवि बाबू करेंगे, जो मेरे मित्र हैं।''
 दग्गुबाती ने कहा, ''उन्होंने (रवि बाबू ने) तेलुगु में कई हॉरर फिल्में बनाई हैं। और यह उनकी पहली हिंदी फीचर फिल्म है। इसके नाम की घोषणा सबसे पहले यहीं की जा रही है। यह जानकारी किसी भी हिंदी प्रेस को नहीं दी गई थी; हम पहली बार इसकी सूचना दे रहे हैं।'' रनौत ने भी कार्यक्रम का वीडियो अपनी 'इंस्टाग्राम स्टोरी' पर साझा किया।