आदिवासी बालक क्रीड़ा परिसर डौण्डी में खेल प्रशिक्षकों की भर्ती के लिए मेरिट सूची जारी

आदिवासी बालक क्रीड़ा परिसर डौण्डी में खेल प्रशिक्षकों की भर्ती के लिए मेरिट सूची जारी

0- 28 सितंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित
बालोद. जिला प्रशासन बालोद द्वारा आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत संचालित आदिवासी बालक क्रीड़ा परिसर डौण्डी में निवासरत छात्रों को तीरंदाजी, कबड्डी एवं एथलेटिक्स खेल विधाओं का प्रशिक्षण देने हेतु दैनिक वेतन दर पर योग्य खेल प्रशिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी के उपरांत अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी कर दी गई है। जारी मेरिट सूची के संबंध में दावा आपत्ति 28 सितंबर 2026 तक आमंत्रित की गई है।  उन्होंने बताया कि अंतिम तिथि के उपरांत प्राप्त होने वाले किसी भी दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। भर्ती के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं नियमावली वेबसाइट https://balod.gov.in/  पर तथा कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास बालोद के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है। 
--