विधायक पुरन्दर मिश्रा ब्लू वाटर हादसे में मृत युवक मोहम्मद आदिल के मौदहापारा स्थित घर पहुंचे

विधायक पुरन्दर मिश्रा ब्लू वाटर हादसे में मृत युवक मोहम्मद आदिल के मौदहापारा स्थित घर पहुंचे
-परिजनों को दी सांत्वना, शासन की ओर से पिता मोहम्मद यूनुस 4 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया
 रायपुर। ब्लू वाटर हादसे में मृत युवक मोहम्मद आदिल के मौदहापारा स्थित निवास पर आज रायपुर उत्तर के विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में गहरी संवेदना व्यक्त की।विधायक श्री मिश्रा ने परिजनों से चर्चा करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुखद घटना है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर विधायक श्री मिश्रा ने छत्तीसगढ़ शासन की ओर से मृतक के पिता मोहम्मद यूनुस को 4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की। इस दौरान रायपुर एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे, रायपुर तहसीलदार श्री राममूर्ति दीवान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।