सियान गुडमें स्‍वतंत्रता दिवस समारोह में योग की धूम

सियान गुडमें स्‍वतंत्रता दिवस समारोह में योग की धूम
 रायपुर। समता कॉलोनी स्थित महाराष्‍ट्र मंडल के दिव्यांग बालिका विकास गृह- सियान गुड़ी में छत्‍तीसगढ सिविल सोसायटी के संस्‍थापक डॉ. कुलदीप सोलंकी ने बतौर मुख्‍य अतिथि राष्‍ट्रीय ध्‍वज का रोहण किया। इस मौके पर योग प्रभारी आस्था काले के मार्गदर्शन में योग समिति की समन्वयक साक्षी टोले के निर्देशन में दो नुक्कड़ नाटकों 'समय नहीं है' और 'योग सब के लिए' का मंचन किया गया। 
इस मौके पर कृषि वैज्ञानिक जे.एस. उरकुरकर ने स्वरचित कविता का पाठ किया। दिव्यांग बच्चियों ने देशभक्तिपूर्ण गीतों की सुमधुर प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ. सोलंकी और मंडल अध्‍यक्ष अजय मधुकर काले ने अपने प्रभावशाली संबोधन से दिव्‍यांग बच्चियों सहित उपस्थित जनों को स्‍वतंत्रता के साथ संस्‍कार और दायित्‍व का बोध कराया। इस मौके पर दिव्यांग बालिका विकास गृह की प्रभारी मालती मिश्रा, सियान गुड़ी के प्रभारी प्रवीण क्षीरसागर, वरिष्ठ रंगसाधक अनिल श्रीराम कालेले, अरुण कठोटे, गौरी क्षीरसागर, दीपक पात्रीकर, दिव्या पात्रीकर, सखी निवास प्रभारी नमिता शेष, सुशांत गुप्ता, विक्रांत, क्षीरसागर, समीक्षा टोले, भालचंद्र पलसोदकर सहित अनेक पदाधिकारी, सभासद सहित आमजन उपस्थित रहे।