शास्त्री बाजार क्षेत्र में उर्दू हायर सेकेण्डरी स्कूल के पास सफाई, कचरा उठवाया और कीटनाशक छिड़काव
रायपुर. नगर पालिक निगम जोन क्रमांक-4 क्षेत्र के अंतर्गत शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित जोन कार्यालय को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। जोन कार्यालय द्वारा त्वरित स्थल निरीक्षण कर साफ-सफाई का आवश्यक कार्य कराया गया। उक्त स्थल पर नाली की समुचित सफाई कराई गई तथा नाली एवं आसपास जमा कचरे को हटाया गया। साथ ही स्वच्छता एवं संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत प्रभावित स्थल पर आवश्यक कीटनाशक दवा का छिड़काव भी कराया गया। वर्तमान में उक्त स्थल पर साफ-सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित किया गया है।