जोन 7 क्षेत्र रामनगर, कोटा मुख्य मार्ग, आमानाका के समीप कुकुरबेड़ा क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान

जोन 7 क्षेत्र रामनगर, कोटा मुख्य मार्ग, आमानाका के समीप कुकुरबेड़ा क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान

रायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 7 अंतर्गत रामनगर कोटा मुख्य मार्ग एवं आमानाका के समीप स्थित कुकुरबेड़ा बस्ती में कचरा फैले होने की जानकारी प्राप्त जनशिकायत से संज्ञान में आई है।
संबंधित क्षेत्रों में नियमित रूप से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण एवं सफाई कार्य कराया जाना निर्धारित है। तथापि कचरा संग्रहण वाहन के निर्धारित समय पर नहीं पहुंचने अथवा नागरिकों द्वारा निर्धारित कचरा संग्रहण व्यवस्था के अतिरिक्त सड़क किनारे कचरा डालने के कारण इस प्रकार की स्थिति निर्मित होती है।
उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित सफाई निरीक्षक, वार्ड सुपरवाइजर एवं कचरा संग्रहण एजेंसी के सुपरवाइजर को निर्देशित किया गया है कि संबंधित क्षेत्रों में तत्काल विशेष सफाई अभियान चलाकर कचरे का उठाव सुनिश्चित करें। साथ ही डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहनों के नियमित संचालन एवं निर्धारित समय पर कचरा संग्रहण सुनिश्चित करने तथा कार्य में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अतिरिक्त संबंधित क्षेत्रों में नियमित मॉनिटरिंग किए जाने हेतु भी निर्देशित किया गया है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की स्थिति निर्मित न हो।