आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती : आवेदन 26 नवम्बर तक
बिलासपुर. एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा अंतर्गत न.पं. बोदरी केंद्र 11, वार्ड क्र. 11 चंद्रशेखर आजाद वार्ड में आंगनबाड़ी सहायिका के एक रिक्त पद पर भर्ती के लिए 12 नवम्बर से 26 नवम्बर 2026 तक ऑनलाईन आवेदन मंगाये गये है। इच्छुक आवेदिका वेबसाईट https://aww.e-bharti.in में जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकती है। सभी आवश्यक दस्तावेजो को स्वप्रमाणित कर अपलोड करना अनिवार्य है। ऑफलाईन आवेदन परियोजना कार्यालय में स्वीकार नहीं किये जायेंगें।