निगम का स्वच्छ गणेश उत्सव अभियान 2026

निगम का स्वच्छ गणेश उत्सव अभियान 2026

रायपुर. नगर पालिक निगम जोन 03 रायपुर स्वास्थ्य विभाग ने स्वच्छ गणेश उत्सव अभियान के तहत नगर निगम क्षेत्र के गणेश पंडालों में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। शक्ति नगर, खम्हरडीह एवं शंकर नगर के पंडालों में समितियों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक से बचने, गीले-सूखे कचरे एवं फूलों के लिए अलग डस्टबिन रखने, स्वच्छता बनाए रखने तथा निर्धारित स्थल पर ही विसर्जन करने के निर्देश दिए गए।
स्वच्छ गणेश उत्सव — स्वच्छ शहर, सुंदर शहर।