जनदर्शन में दिव्यांग राजेंद्र खूंटे की समस्या का हुआ त्वरित निराकरण
-दिव्यांगता प्रमाण पत्र के नवीनीकरण के लिए कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को दिए निर्देश
महासमुंद / कलेक्टर जनदर्शन में मंगलवार को ग्राम खरोरा निवासी दिव्यांग श्री राजेंद्र कुमार खूंटे अपनी समस्या लेकर पहुंचे। उन्होंने अपने दिव्यांगता प्रमाण पत्र के नवीनीकरण के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर श्री लंगेह ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।
कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामकेश्वर सिंह ने आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदक को आश्वस्त किया कि आगामी मेडिकल बोर्ड की बैठक में उनके दिव्यांगता प्रमाण पत्र के नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। समस्या के त्वरित निराकरण की प्रक्रिया से प्रसन्न आवेदक श्री राजेंद्र खूंटे एवं उनके दामाद श्री मनोज कुमार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन की सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।