आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती : दावा आपत्ति 12 नवम्बर तक
बिलासपुर. एकीकृत बाल विकास परियोजना सरकण्डा अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र धूमा 01 ग्राम धूमा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के एक रिक्त पद पर भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों के जांच के उपरांत अनंतिम मूल्यांकन पत्रक जारी किया गया है। दावा आपत्ति स्वयं सप्रमाण 2 नवम्बर से 12 नवम्बर तक ई भर्ती ऑनलाईन लिंक http://aww.e-bharti.in में दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। अंतिम तिथि के पश्चात किसी भी प्रकार के दावा आपत्ति नहीं लिये जाएंगे।