लोक निर्माण विभाग के लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए 30 सितंबर को शिविर
दुर्ग / लोक निर्माण विभाग के विभिन्न कार्यालयों में लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए 30 सितम्बर 2026 को पेंशन निराकरण शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, कोष, लेखा एवं पेंशन, दुर्ग में आयोजित होगा।
संयुक्त संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन दुर्ग से प्राप्त जानकारी अनुसार लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों में लंबित पेंशन प्रकरणों को पेंशन शाखा प्रभारी लिपिक के माध्यम से शिविर स्थल पर अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें, ताकि प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण किया जा सके।