आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती हेतु 19 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती हेतु 19 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

बालोद । एकीकृत बाल विकास परियोजना गुरूर के परियोजना अधिकारी ने बताया कि कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना गुरूर द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र रमतरा 1 एवं बालोद गहन 2 में आंगनबाड़ी सहायिका के 01-01 पदों एवं आंगनबाड़ी केंद्र सोरर 1 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 01 रिक्त पद पर भर्ती हेतु 19 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित की गई है। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक वेबसाईट https://aww.e-bharti.in/  पर 19 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।