एसआईएस के तहत सुरक्षा गार्ड पंजीयन हेतु विशेष शिविर का आयोजन

एसआईएस के तहत सुरक्षा गार्ड पंजीयन  हेतु विशेष शिविर का आयोजन

 बालोद ।  क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र गोंदिया (महाराष्ट्र) के द्वारा प्रायवेट सिक्यूरिटी एजेंसी एसआईएस लिमिटेड की ओर से जिले के 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण युवाओं को रोजगार प्रदान करने रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण ने बताया कि आवेदित उम्मीदवारों को पंजीकृत कर प्रशिक्षणोपरांत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सुरक्षा गार्ड में रोजगार दिया जाएगा। जिसके अंतर्गत पंजीयन शिविर का आयोजन थाना परिसर  डौण्डीलोहारा में 23 सितंबर, थाना डौण्डी में 24 सितंबर, थाना देवरी में 25 सितंबर, थाना अर्जुंदा में 26 सितंबर, थाना गुण्डरदेही में 28 सितंबर, चैकी परिसर संजारी में 29 सितंबर एवं थाना परिसर मंगचुवा में 30 सितंबर 2026 को सुबह 10.30 बजे से शाम 04 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदक को भर्ती से संबंधित आवश्यक दस्तावेज, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड की मूल एवं छायाप्रति के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।