प्रधानमंत्री आवास योजना ने हितग्राही रवि एवं उनके परिवार में लाई खुशियाँ
गोवर्धन नगर भनपुरी में पक्का मकान बनाकर अत्यंत प्रसन्न होकर हितग्राही रवि परमार ने केन्द्र सरकार और छत्तीसगढ़ शासन को दिल से दिया धन्यवाद, जिसने मेरे जैसे एक साधारण परिवार को अपना पक्का घर और सम्मान से जीने का अवसर दिया
रायपुर/ प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत रायपुर शहर के निवासी पेशे से बढ़ई श्री रवि परमार एवं उनका परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत राजधानी शहर रायपुर में नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत यतियतनलाल वार्ड क्रमांक 4 क्षेत्र अंतर्गत गोवर्धन नगर भनपुरी में पक्का मकान बनाकर अत्यंत प्रसन्न है.
प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही श्री रवि परमार कहते हैँ कि अगर प्रधानमंत्री आवास योजना ना होती, तो वे शायद आज भी अपने पक्के घर का सपना ही देख रहे होते.
हितग्राही श्री रवि परमार ने बताया कि जब वे 6वीं कक्षा में पढ़ रहे थे, तभी उनके पिताजी इस दुनिया से चले गए। उस दिन के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। उनकी माँ ने बहुत मेहनत और संघर्ष करके उन्हें और उनकी छोटी बहन को पाला। माँ ने कभी हमें पिता की कमी महसूस नहीं होने दी, लेकिन उनकी मेहनत वे रोज देखते थे।
हितग्राही श्री रवि परमार ने बताया कि आज वे बढ़ई का काम करते हैँ । वे लोगों के घरों में फर्नीचर बनाते हैं और उनके घरों को सजाने का काम करते हैँ। जब किसी का नया पक्का घर तैयार होता था, तो अपने मन में वे यही सोचते थे कि क्या कभी उनका भी अपना पक्का घर होगा? लेकिन उनकी कमाई इतनी नहीं थी कि वे अपना यह सपना पूरा कर सकते।
हितग्राही श्री रवि परमार ने आगे बताया कि फिर उनको प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में पता चला। तब उन्होंने इस योजना में आवेदन किया और योजना का उन्हें प्रत्यक्ष लाभ मिला । केन्द्र सरकार और छत्तीसगढ़ शासन की मदद से उनका अपना पक्का घर बन गया। अगर प्रधानमंत्री योजना न होती, तो शायद वे आज भी अपने घर का सपना ही देख रहे होते।
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राही श्री रवि परमार ने कहा कि आज उनकी पत्नी पक्का घर बनने से बहुत खुश हैं। लोग कहते हैं कि इतनी कम उम्र में हमने अपना पक्का घर बना लिया, लेकिन वे उन्हें यही कहते हैँ कि यह उनकी मेहनत के साथ-साथ यह सरकार की योजनाओं का आशीर्वाद है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही श्री रवि परमार की पत्नी को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। उनका आयुष्मान कार्ड बना हुआ है, जिससे उनकी इलाज की चिंता कम हो गई है। अमृत मिशन के माध्यम से उनके घर तक पानी की सुविधा भी मिल रही है।
हितग्राही श्री रवि परमार भावुक होकर कहते हैँ कि आज जब मवे अपने घर के दरवाज़े पर खड़े होते हैँ , तो उनको अपनी माँ का संघर्ष याद आता है। उन्हें लगता है कि माँ की मेहनत और उनके सपनों को सच होने का मौका मिला।
हितग्राही श्री रवि परमार ने केन्द्र सरकार और छत्तीसगढ़ शासन को दिल से धन्यवाद दिया , जिसने उनके जैसे एक साधारण परिवार को अपना पक्का घर और सम्मान से जीने का अवसर दिया।